Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : बहुआ ब्लॉक परिसर में भगवान शिव परिवार की मूर्ति स्थापना...

फतेहपुर : बहुआ ब्लॉक परिसर में भगवान शिव परिवार की मूर्ति स्थापना संपन्न: भव्य शोभायात्रा ( भोलेनाथ की बारात ) में उमड़ा आस्था का जनसैलाबअध्यक्ष हेमलता पटेल ने शिव बारात में भक्तों के साथ नृत्य कर बढ़ाया उत्साह ,जनमानस के सुख-समृद्धि की मंगल कामना भी की।

Published on

फतेहपुर। महाशिवरात्रि के अति पावन अवसर पर जनपद फतेहपुर के ब्लॉक बहुआ में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश और कार्तिकेय जी सहित पूरे शिव परिवार की मूर्ति स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा (शिव बारात) धूमधाम से निकाली गई।
नगर भ्रमण में जगह-जगह हुआ स्वागत:
भगवान शिव की बारात रथ पर विराजित प्रतिमा के साथ पूरे बहुआ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में शिव गणों की वेशभूषा धारण किए कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ की बारात का भव्य स्वागत किया।
दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम का आयोजन प्रेम प्रकाश गुप्ता और व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा हुआ । इस उत्सव में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता एवं विधायक विकास गुप्ता, बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष , सुजानपुर प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने शिरकत की । अध्यक्ष हेमलता पटेल ने न केवल भक्तों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया, बल्कि जनमानस के सुख-समृद्धि की मंगल कामना भी की।
भक्तों का रहा जमावड़ा:
इस भव्य धार्मिक आयोजन में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, स्थानीय दुकानदार और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भानु, रवि, किशोर, कामता सोनी,सोमप्रकाश, सुमन, दीपक, धर्मेंद्र, नीतू,अतुल द्विवेदी, सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। मूर्ति स्थापना के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया |

👁 3.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this