फतेहपुर- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को बचाने और केंद्र सरकार की कथित अनदेखी के विरोध में फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के कचहरी मैदान परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास रखा। उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल, शिवाकांत तिवारी,शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना के बजट में कटौती कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पर संकट गहराता जा रहा है। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है और इसके माध्यम से लाखों परिवारों को रोजगार मिलता है। यदि इस योजना को कमजोर किया गया तो गांवों में बेरोजगारी और पलायन की समस्या और बढ़ेगी। महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने केंद्र सरकार से मनरेगा को पूरी मजबूती के साथ लागू करने और समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। उपवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तानाशाही और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया । कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों को अनसुना किया गया तो पार्टी आगे भी आंदोलन तेज करेगी इस दौरान कांग्रेस नेता संतोष कुमार शुक्ला, देवी प्रकाश दुबे, सुधाकर अवस्थी उदित अवस्थी, हम्माद हुसैन, अकरम खान, रंजना, सुमन आदि लोग उपस्थित रहे |
Trending Now
फतेहपुर : मनरेगा को बचाने के लिए फतेहपुर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास अनशन कचहरी मैदान में गांधी प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे महिला जिला अध्यक्ष और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के साथ महिलाओं ने किया प्रतिभाग, मनरेगा बचाने का सभी कांग्रेसजनों ने लिया संकल्प






