Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक की बड़ी कार्रवाई, कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिरबहुआ...

फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक की बड़ी कार्रवाई, कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिरबहुआ में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की छापेमारी, ढाई लाख के पटाखे बरामद

Published on

फतेहपुर। बहुआ कस्बे में अवैध पटाखा कारोबार को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी ललौली प्रोमद कुमार राव, अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर और चौकी इंचार्ज बहुआ अरुण कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बहुआ कस्बे में अवैध पटाखा कारोबारियों को संरक्षण दिए जाने की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दो आतिशबाजों के गोदाम और दुकान पर छापेमारी कर करीब 2.50 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक दुकानदार अंकित गुप्ता के गोदाम से करीब 2 लाख रुपये और अभिलाष चौरसिया की दुकान से करीब 50 हजार रुपये के पटाखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा लोडर में रखे पटाखों के स्टॉक की भी जांच की गई।
पुलिस अब पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस और पटाखों के भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मामला ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे का है।

👁 44.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UPCA U19 टीम में प्रिशा गुप्ता का चयन, मुंबई-नागपुर में खेलेंगी मुकाबले

सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रिशा गुप्ता ने...

कैसरबाग में अवैध हुक्काबारों पर पुलिस का हंटर, 42 लोग पकड़े, इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में अवैध हुक्काबार और नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ऐसे प्रतिष्ठानों...

‘ये आंदोलन की शुरुआत है’, INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, बोलीं- BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक आराधना मिश्रा मोना ने INDIA गठबंधन के प्रदर्शन...

More like this