Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में खनिज व परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 15 ओवरलोड ट्रक...

फतेहपुर में खनिज व परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 15 ओवरलोड ट्रक सीज, अवैध खनन पर भी कड़ी कार्रवाई

Published on

फतेहपुर। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। साथ ही लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खनिज एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन पकड़े गए। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 15 ट्रकों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई ओवरलोड ट्रक चालक अपने वाहनों को बचाने के लिए रास्ता बदलते और उल्टी दिशा में भागते दिखाई दिए।

वहीं मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर खनिज विभाग ने छापेमारी की। मौके पर बिना अनुमति के मिट्टी खनन होता पाया गया, जहां से एक जेसीबी मशीन और दो डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया गया।

खनन अधिकारी सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस कार्रवाई से खनन माफियाओं और ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस सख्ती को अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

👁 42.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

संवेदना हॉस्पिटल में निःशुल्क गैस्ट्रो परामर्श शिविर सम्पन्न, 90 मरीजों ने लिया लाभ

फतेहपुर। शहर स्थित संवेदना हॉस्पिटल में बुधवार, 24 जून 2026 को Wellsun Medicity Super...

राम मंदिर दान चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर,। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित चोरी के मामले में...

फतेहपुर: पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, दोनों गंभीर हालत में कानपुर रेफर

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप...

मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो...

More like this