Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में गवर्नर आएगी 22 को DM SP ने तैयारियों का लिया...

फतेहपुर में गवर्नर आएगी 22 को DM SP ने तैयारियों का लिया जायजा

Published on

फतेहपुर जिले में आगामी 22 दिसंबर को प्रस्तावित महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत  जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड एवं हेलीपैड स्थल मदारीपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिशाषी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका परिषद  को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय । तत्पश्चात् जिलाधिकारी व अधीक्षक के संयुक्त तत्वावधान में गांधी सभागार में तैयारियों के संबंध में बैठक कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के पूर्व सभी कार्य पूरे कर लिए जाय। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि हेलीपैड, मंच मानक के अनुरूप तैयार किया जाए और उसका निरीक्षण ही एनओसी दी जाय। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि अग्निशमन से आवश्यकतानुसार फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रोटोकॉल के अनुसार सेफ हॉस्पिटल व मेडिकल संबंधी सभी व्यवस्थाएं करा ले। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को निर्देशित किया कि हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी जाय।
    पुलिस अधीक्षक ने  उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तैयारियां कार्यक्रम से पूर्व कर ली जाय।

👁 31.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विवाह के 15 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; शव रखकर परिजनों का हंगामा

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव में प्रेम विवाह के महज...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से 10 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

​फतेहपुर। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 446वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने देशभक्ति और प्रकृति पर सुनाईं रचनाएं

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

UP Election 2027: जदयू ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर मंथन शुरू

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जनता दल (यूनाइटेड) भी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। लखनऊ में आयोजित पार्टी की एक […]

More like this