Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की लाठी-गर्जना, वोट चोरी और महिला उत्पीड़न...

फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की लाठी-गर्जना, वोट चोरी और महिला उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद की आवाज

Published on

फतेहपुर। राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ कथित बर्बरता, मौलिक अधिकारों के हनन, वोट चोरी और तानाशाही के विरोध में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुजानपुर स्थित संगठन के कार्यालय परिसर में अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लाठी-गर्जना के जरिए महिला सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग बुलंद की गई।

प्रदर्शन के दौरान संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था सुधार, वोट चोरी के विरोध, महिला सुरक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ी तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाजी की। महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी लाठियां जमीन पर पटकीं, जिससे पूरा परिसर नारों और लाठी-गर्जना से गूंज उठा। संगठन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और प्रशासन तक अपना विरोध पहुंचाने का प्रयास किया।

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में बहन-बेटियों के साथ कथित तौर पर की गई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है और महिलाओं को सड़कों पर घसीटने तथा हिरासत में लेने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं।

हेमलता पटेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और मौलिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। संगठन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के साथ कथित अत्याचार और नागरिक अधिकारों के हनन पर रोक नहीं लगी, तो संगठन अपना आंदोलन और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर से उठी यह आवाज देशभर में महिला सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का संदेश देगी।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सरला सिंह, रेखा रानी, विमला, शहरून, सुमन, आरती, सरिता, निर्मला, रंजना, राजरानी और प्रियंका सहित संगठन की कई जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहीं। सभी महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

👁 19.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘गरीबों के वोट काटे जा रहे’, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर अजय राय का हमला, बोले- बस्ती में आकर देखिए हकीकत

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने मतदाता सूची के विशेष गहन...

नवरात्रि के पावन पर्व व बिटिया राध्या के जन्मदिन पर राजेश कुमार ने किया महादान, दिया स्वेच्छा से रक्तदान का संदेश

फतेहपुर ​मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए आज नवरात्रि...

More like this

‘गरीबों के वोट काटे जा रहे’, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर अजय राय का हमला, बोले- बस्ती में आकर देखिए हकीकत

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने मतदाता सूची के विशेष गहन...