Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, जोरदार धमाके में 9 लोग...

फतेहपुर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, जोरदार धमाके में 9 लोग झुलसे

Published on

फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में बने दो कमरों के मकान में गैस लीक होने से अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान के अंदर मौजूद 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग भी आग और धमाके की चपेट में आ गए। इस तरह कुल 9 लोग घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मकान के अंदर काफी देर से गैस रिसाव हो रहा था। इसी दौरान जैसे ही आग या किसी चिंगारी का संपर्क गैस से हुआ, जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कई लोग आग की लपटों में झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही कल्यानपुर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को आनन-फानन में मलवां मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। जिला प्रशासन ने घायलों को जल्द इलाज दिलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को कानपुर रवाना कराया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली। प्रशासन ने बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा सिलेंडर फटने से नहीं बल्कि गैस लीक होने की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया सिलेंडर ब्लास्ट की बात सामने नहीं आई है। गैस रिसाव के कारण आग भड़की और विस्फोट जैसी स्थिति बनी। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।”

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

👁 79.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this