Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में चलती रोडवेज बस में बवाल, सीट को लेकर दो महिलाओं...

फतेहपुर में चलती रोडवेज बस में बवाल, सीट को लेकर दो महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर जिले में एक चलती रोडवेज बस के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस फतेहपुर से बिंदकी, जहानाबाद और औरैया होते हुए इटावा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर सीट पर बैठने को लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ गईं और हाथापाई शुरू हो गई।

बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग कराया, लेकिन इस दौरान बस में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बस में मौजूद किसी यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद से यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन बनाए रखने की बात कही जा रही है।

👁 120.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this