फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में आज 18 मार्च 2026 को उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब साध्वी निरंजन ज्योति के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनने पर उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम का आयोजन साध्वी निरंजन ज्योति के फतेहपुर स्थित आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने इस नियुक्ति को क्षेत्र और पार्टी के लिए गर्व का क्षण बताया और साध्वी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद, मान सिंह, सुशील कछआ, संजय सिंह, मोहन निषाद, सावन गुप्ता, किशन शुक्ला, नीरज निषाद और संतराम पासवान सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने से पिछड़े वर्गों के हितों को मजबूती मिलेगी और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।







