Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में थाना समाधान दिवस: DM-SSP ने मलवां थाने में सुनीं जनसमस्याएं,...

फतेहपुर में थाना समाधान दिवस: DM-SSP ने मलवां थाने में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Published on

फतेहपुर। शनिवार को जिले में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। माह के द्वितीय शनिवार के अवसर पर जिलाधिकारी फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने मलवां थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की बात सुनी और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

👁 76.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2.75 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात पार

फतेहपुर/जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में शनिवार भोर चोरों ने एक घर को...

फतेहपुर: मंगाया था गुटखा फिर  5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम के तलवे गर्म चाकू से दागने का आरोप, तीन दिन कमरे...

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव से इंसानियत को झकझोर देने...

नगर पालिका के नलकूप निर्माण में करोड़ों का खेल? लघु सिंचाई में भी फर्म पर गंभीर आरोप, CM से जांच की मांग,कमला नगर कलक्टरगंज...

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के वार्ड संख्या-01 स्थित अंजनगांव मोहल्ला सराय हार में...

More like this

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2.75 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात पार

फतेहपुर/जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में शनिवार भोर चोरों ने एक घर को...

फतेहपुर: मंगाया था गुटखा फिर  5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम के तलवे गर्म चाकू से दागने का आरोप, तीन दिन कमरे...

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव से इंसानियत को झकझोर देने...