Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में दबंगों का कहर: दो युवकों को बेरहमी से पीटा, तीसरा...

फतेहपुर में दबंगों का कहर: दो युवकों को बेरहमी से पीटा, तीसरा बनाता रहा वीडियो; पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही वजह

Published on

फतेहपुर: जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन दबंग युवक मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि जहां दो युवक पीड़ितों को पीटते रहे, वहीं तीसरा युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा।

बताया जा रहा है कि यह मामला हुसेनगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर दौलतपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव को लेकर किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के बाद दबंग युवकों ने दो युवकों को पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीटे जा रहे युवक बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा और वे लगातार उनके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद तीसरा युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

👁 75.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गनर पाने के लिए भाजपा नेता की कथित साजिश! झूठी लूट की तहरीर देकर रचा प्लान,अपने ही गुर्गो से सदर कोतवाली में दर्ज कराई...

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े एक भाजपा नेता पर सरकारी गनर...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे ऐलई गांव में शॉर्ट सर्किट...

फतेहपुर में अकीदत के साथ पढ़ी गई अलविदा की नमाज, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

फतेहपुर: जिले में रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और श्रद्धा...

5 लाख का कर्ज बना 25 लाख, सूद के दबाव में 27 लाख में बेचना पड़ा 50 लाख का घर,ब्याज पर लिया कर्ज बढ़ता...

Fatehpur में सूदखोरी और बढ़ते ब्याज के दबाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...

More like this