Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी घायल,...

फतेहपुर में पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक घटना में चौकी इंचार्ज और एक दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। मामले में तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 30 समेत 43 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ तीन महिलाएं भी शामिल हैं। दरअसल, बुधवार की शाम शराब के नशे में यह लोग राहगीरों से अभद्रता और गाली-गलौज कर रहे थे। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची थी। नामजद 13 आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गाली गलौज और अभद्रता की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इन्होंने बताया कि क्षेत्र के फरीदपुर-मंडराव मार्ग पर स्थित छोटेलालपुर गांव में 15-20 लोग इकट्ठा थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग शराब के नशे में थे। आरोप है कि इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों से यह सभी अराजक तत्व अभद्रता और गाली-गलौज कर विवाद पर आमादा हो रहे थे। जिसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। इस पर सरकंडी देर शाम चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी बिंदकी कोतवाली को दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के ललकारने पर उग्र हुई भीड़

पुलिस फोर्स को देखते ही भीड़ में मौजूद अखिलेश कुमार नाम का एक युवक ललकारते हुए बोला कि “मारो पुलिस वालों को कोई बचकर जाने न पाए”। फिर क्या था, इतना सुनते ही ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद किसी तरह मौके से भाग कर पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला अखिलेश वर्तमान में कौशांबी जिले में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।

ये लोग हुए घायल

घटना में कोतवाली में तैनात एसएसआई वृंदावन राय, सरकंडी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल रामप्रकाश और रमाकांत घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के सीएचसी बिन्दकी भेजा गया है।

3 महिलाएं भी आरोपी

कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अखिलेश सिंह, तेजबहादुर, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, बीरू, प्रीत, सोनू उर्फ सोमदत्त, अवनीश, विजय कुमार, सुशील के अलावा तीन महिलाओं में सोनी, प्रीति और मीता सहित 13 नामजद और 30 के खिलाफ बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने गुरुवार को नामजद 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

👁 51.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this