Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में फिर बना एक व्यापारी संगठन,चन्दन सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष बोले...

फतेहपुर में फिर बना एक व्यापारी संगठन,चन्दन सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष बोले पूरे प्रदेश में बनेगी इकाइयां,लड़ी जाएगी व्यापारियों की लड़ाई

Published on

फतेहपुर- गुरुवार को दोपहर 1 बजे शहर क्षेत्र के मुराइन टोला स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में नवनिर्माणित व्यापारी संगठन *जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का दर्जनों व्यापारिओं के बीच शुभ मुहूर्त में हवन, पूजन करके *शुभारंभ* किया गया इसके उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों के बीच बोलते हुए संगठन के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि अब फतेहपुर जनपद के साथ ही उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में भी इकाइयों का गठन करके एक ससक्त टीम खड़ी की जाएगी एवं बिन्दुवार व्यापारिक एवं जनसमस्याओं के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी।
संगठन को पूरे प्रदेश में संचालित करने के लिए लखनऊ में प्रदेश कार्यालय खोला जाएगा प्रतिदिन कार्यालय प्रभारी के साथ ही एक प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहकर संगठन के कार्य देखेगा आज के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन व फतेहपुर जिले का जिलाध्यक्ष एवं नगरों का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संगठन के वरिष्ठ नेता राजेश वर्मा ने कहा कि सभी व्यापारी बन्धु संगठन के साथ जुड़कर हमारे मनोबल को बढ़ाएं निश्चय ही व्यापारिक एवं जनसमस्याओं पर संगठन आपके साथ खड़ा रहकर आपकी लड़ाई लड़ेगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से – राजीव मेहरोत्रा, जीतू हयारण, दीपचंद्र शुक्ला, अभिषेक रायजादा, सुशील त्रिपाठी, विजय सेंगर, अभिषेक श्रीवास्तव, अंगद सिंह चंदेल,रुपम मिश्रा,शैलेन्द्र विश्वकर्मा, सूर्यांशु रस्तोगी, राजेश्वर सिंह, आशीष शरन, मयंक गुप्ता, संतोष शुक्ला, सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

👁 42.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...