Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में बड़ा सड़क हादसा: बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से...

फतेहपुर में बड़ा सड़क हादसा: बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से टकराई, 12 घायल

Published on

फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बारातियों से भरी तेज रफ्तार मिनी बस आगे चल रहे डंपर से टकराकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े।

जानकारी के अनुसार, मिनी बस में करीब 45 बाराती सवार थे, जो किशुनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव से असोथर थाना क्षेत्र के रमसोलेपुर गांव बारात लेकर जा रहे थे। जैसे ही बस असोथर थाना क्षेत्र के पूरबुजुर्ग गांव के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर खंती में उतर गई।

इस हादसे में करीब 12 बाराती घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बस में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

👁 78.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this