Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से हैवानियत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से हैवानियत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के जंगल की बताई जा रही है, जहां तीन युवकों ने युवती और उसके मंगेतर को बंधक बना लिया।

आरोप है कि आरोपियों में से एक ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, जबकि अन्य दो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर युवती और उसके मंगेतर के साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक के मोबाइल से यूपीआई के जरिए करीब 2500 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।

मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर खागा पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद कार्रवाई तेज हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अभिमन्यु मांगलिक (एसपी फतेहपुर) ने सख्त रुख अपनाते हुए खागा कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

👁 84.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला और बेटे की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

फतेहपुर:जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे...

फतेहपुर गैंगरेप केस में एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज निलंबित, फरार आरोपी पर इनाम बढ़ा

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के...

More like this

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला और बेटे की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

फतेहपुर:जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे...

फतेहपुर गैंगरेप केस में एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज निलंबित, फरार आरोपी पर इनाम बढ़ा

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के...