HomeUncategorizedफतेहपुर में युवक ने की आत्महत्या, आम के पेड़ से लटका मिला...

फतेहपुर में युवक ने की आत्महत्या, आम के पेड़ से लटका मिला शव

Published on

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बाग में आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नीचे उतरवाया। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह से परेशान था, जिसे ही इस घटना की वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

👁 58.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लिटिल्स बगिया सिविल लाइन फतेहपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

फतेहपुर। दिनांक 26 मार्च 2026, गुरुवार को लिटिल्स बगिया सिविल लाइन, फतेहपुर में वार्षिक...

पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर साध्वी निरंजन ज्योति ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जताया आभार

नई दिल्ली,। भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा...

फतेहपुर के रिठवां में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की जयंती

रिपोर्ट-नरसिंह मोर्य फतेहपुर जिले के ग्राम पंचायत रिठवां में सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े...

 EXCLUSIVE: ‘बाबू सुसाइड कांड’ से फतेहपुर में भूचाल! पत्नी की तहरीर से बढ़ा विवाद, 25 लाख और उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू तीन...

फतेहपुर। जिले के डीआईओएस कार्यालय से जुड़े वरिष्ठ लिपिक विनोद श्रीवास्तव के आत्महत्या प्रयास ने...

More like this