फतेहपुर के थाना खखरेरू क्षेत्र में हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। 04 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना के बाद एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जाए और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खागा भी उपस्थित रहे।






