HomeUncategorizedफतेहपुर में वर्चस्व की टशन में खूनी खेल, देशी शराब ठेके के...

फतेहपुर में वर्चस्व की टशन में खूनी खेल, देशी शराब ठेके के सामने गोली मारकर युवक की हत्या

Published on

फतेहपुर जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में देशी शराब के ठेके के सामने वर्चस्व की टशन को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। गोली लगने से मनीष दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि असनी गांव स्थित देशी शराब के ठेके के सामने किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। इसी दौरान मनीष दुबे को गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मनीष दुबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों की ओर से मुख्य आरोपी के रूप में अमन सिंह और मनु सिंह के नाम बताए गए हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
वहीं, शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और फायरिंग की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि शराब ठेके के सामने हुए इस खूनी संघर्ष के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था आखिर क्यों प्रभावी साबित नहीं हुई।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। घटना में लाइसेंसी रिवाल्वर के इस्तेमाल के आरोप की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम और स्पष्ट हो सकेगा

👁 13.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

तेजस की मौत का ‘मौत वाला राज’! स्कूल की पिटाई से सौंरा तक… आखिर रास्ते में क्या हुआ?

https://youtu.be/bHRr8Iad7Wk?si=FUE_j1bxgWlOm_t2 फतेहपुर में कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत का मामला अब कई...

फतेहपुर में प्रेमिका के साथ होने वाली थी शादी; रिश्ता टूटा तो लगा लिया फंदा, 10 दिन पहले लौटा था गांव

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमिका से शादी टूटने से आहत प्रेमी...

Rahul Gandhi News: ‘जो हमारे धर्म का नहीं, वह धर्म क्या जाने?’ रक्षाबंधन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे शंकराचार्य

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: रक्षाबंधन से पहले धर्म और राजनीति से जुड़ा एक बयान चर्चा में है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके धर्म और रक्षाबंधन की परंपरा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो व्यक्ति हमारे धर्म से जुड़ा नहीं है, वह हमारे […]

More like this