Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में शादी समारोह के दौरान बवाल, पड़ोसियों ने बोला धावा –...

फतेहपुर में शादी समारोह के दौरान बवाल, पड़ोसियों ने बोला धावा – दो लोग गंभीर घायल

Published on

फतेहपुर: जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक बवाल हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में चल रहे शादी के कार्यक्रम के बीच धावा बोल दिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किए जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पड़ोसियों और घरवालों के बीच कहासुनी होते-होते मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडे के साथ दबंगई करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

👁 21.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानवता परिवार द्वारा बांदा में कार्यशाला व सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

बांदा। मानवता परिवार जिला इकाई बांदा द्वारा रविवार (08 मार्च 2026) को आदर्श बाल निकेतन...

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति 9 मार्च को फतेहपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी भाग

फतेहपुर। भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का सोमवार 9 मार्च 2026 को जनपद फतेहपुर में...

फतेहपुर: फाग के दौरान विवाद में दलित मजदूर की मौत, सात नामजद समेत नौ पर मुकदमा

रिपोर्ट-नरसिंह मोर्य फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में होली के फाग...

खागा में UPSC में 629वीं रैंक पाने वाली रंजना सिंह सेंगर का सम्मान, क्षत्रिय महासभा ने किया प्रतिभा अलंकरण

फतेहपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में 629वीं रैंक प्राप्त कर जनपद...

More like this