Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में शुरू होगा सीवर लाइन निर्माण कार्य, 200 करोड़ की योजना...

फतेहपुर में शुरू होगा सीवर लाइन निर्माण कार्य, 200 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी फिलहाल 14 वार्डो पर शुरू होगा काम

Published on

फतेहपुर शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जिस सीवर लाइन व्यवस्था का इंतजार था, वह अब जल्द ही शुरू होने जा रही है। अमृत कार्यक्रम (AMRUT) के तहत फतेहपुर शहर के जोन-1 में लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन योजना स्वीकृत की गई है।  इस योजना के तहत करीब 14 वार्डों में सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसका कार्य गाजियाबाद की फर्म ईएमएस लिमिटेड को सौंपा गया है। वर्तमान में अनुबंध (एग्रीमेंट) की प्रक्रिया चल रही है, जो आने वाले दस दिनों के भीतर पूरी होने की संभावना है। अनुबंध प्रक्रिया पूरी होते ही दिसंबर माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परियोजना के लिए सरकार ने पहली किस्त के रूप में 40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर के समुचित विकास के लिए पूरे शहर को तीन जोनों में विभाजित किया गया है, जिसमें पहले चरण में जोन-1 का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर की गंदे पानी की निकासी की पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

👁 21.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this