Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में संगोलीपुर मोरंग खदान पर NGT नियमों की धज्जियां, शिकायतों के...

फतेहपुर में संगोलीपुर मोरंग खदान पर NGT नियमों की धज्जियां, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई ठंडी अब सवाल उठता है कि जब पहले अनियमितताएं साबित हो चुकी हैं, तो फिर खनन दोबारा कैसे शुरू हो गया?

Published on

फतेहपुर जिले के संगोलीपुर क्षेत्र स्थित मोरंग खदान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आरोप है कि खदान में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां बड़े बूम वाली पोकलैंड मशीनों से लगातार खुदाई हो रही है, जो नियमों के विपरीत बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले खदान में अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ओटीपी (ऑनलाइन ट्रांजिट परमिट) तक बंद कर दी थी। इससे खनन कार्य पर अस्थायी रोक लग गई थी, लेकिन यह कार्रवाई ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। आरोप है कि खदान संचालक ने बड़े अधिकारियों और खनिज विभाग के जिम्मेदारों से ‘सेटिंग’ कर मामला फिर से सामान्य कर लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि खदान से जुड़े रास्तों को लेकर भी लगातार विवाद बना हुआ है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें खराब हो रही हैं और धूल से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार विरोध के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत के चलते खामियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अफसर, नेता और खदान संचालक के बीच ऐसा तालमेल है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

अब सवाल उठता है कि जब पहले अनियमितताएं साबित हो चुकी हैं, तो फिर खनन दोबारा कैसे शुरू हो गया? ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

👁 30K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में शिक्षक की आत्महत्या से सनसनी, हाथ की नस काटकर दी जान

फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

पैथोलॉजी की गलत रिपोर्ट देकर मरीजों से वसूली, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई—लैब सीज बड़ा रैकेट शामिल शहर से जुड़े तार

फतेहपुर:जिले में एक पैथोलॉजी लैब द्वारा मरीजों को गलत रिपोर्ट देकर अवैध वसूली करने...

स्कूल चलो अभियान को गति दें, एक भी बच्चा न रहे ड्रॉपआउट: डीएम रविन्द्र सिंह

फतेहपुर, 17 अप्रैल 2026।जिला सूचना कार्यालय फतेहपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा...

ओवरलोड ट्रकों और धूल से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम

फतेहपुर-जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों और धूल की समस्या से परेशान...

More like this