Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया...

फतेहपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण

Published on

फतेहपुर, जनपद में देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की स्मृति में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान और वंदेमातरम के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हुई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने कैम्प कार्यालय और कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं अम्बेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने गांधी मैदान में पौधारोपण किया। पौधारोपण के माध्यम से अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की।
इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हम सभी का कर्तव्य है कि स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखें और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीर गाथाओं को पढ़ना चाहिए, ताकि उनके संघर्ष से प्रेरणा मिल सके। स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों ने जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज देश के सामने पर्यावरण संरक्षण, अंतरिक्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी विकास जैसी नई चुनौतियां हैं। सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाएं और सामाजिक कुरीतियां भी बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने नागरिकों से सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, नायब तहसीलदार, अपर उप जिलाधिकारी, सूचना विज्ञान अधिकारी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

👁 82.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर रविवार को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 457  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न ।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 457...

अधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की महापंचायत में पहुंचने की अपील

फतेहपुर थरियांव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर...

भारी बारिश से बिजली और सड़क व्यवस्था प्रभावित, CM Yogi ने दिए जल्द सुधार के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क...

More like this

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर रविवार को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 457  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न ।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 457...

अधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की महापंचायत में पहुंचने की अपील

फतेहपुर थरियांव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर...