HomeUncategorizedफतेहपुर में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या...

फतेहपुर में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Published on

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरी सिंह का पुरवा, मजरे मवई निवासी 17 वर्षीय युवक आयुष सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक आयुष सिंह 2 सितंबर की शाम करीब चार बजे घर से मवई चौराहे जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह करीब 6:40 बजे परिवार को सूचना मिली कि आयुष का शव मलवां थाना क्षेत्र में कुर्स्ती कला और बुधईयापुर के बीच रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और घटना को हादसा दिखाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया गया। पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई है।
परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना मलवां में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पिता के मुताबिक अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मामले को लेकर मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि आयुष की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और परिवार चाहता है कि पुलिस हर पहलू की जांच कर सच्चाई सामने लाए। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

👁 41K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this