Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल...

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

Published on

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि इस महापंचायत में भाकियू महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान मुख्य अतिथि के रूप में से शिरकत करेंगे। उनके स्वागत और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए असोथर में प्रमुख पदाधिकारियों, तहसील तथा ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार के दिन नहर कालोनी में भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह के नेतृत्व में बुलाई गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री रामदत्त मिश्रा मौजूद रहे।
जहां उन्होंने ने बताया कि इस बार की महापंचायत में किसानों के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जनपद की कई गंभीर समस्याओं के साथ-साथ जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी चर्चा होगी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गाजीपुर क्षेत्र में हजारों बीघा धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और एक दाना भी नहीं बचा है, जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई या ध्यान नहीं दिया गया है। अधिकारियों द्वारा केवल यह सांत्वना दी जाती है कि सूची बना ली गई है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई राहत नहीं मिल रही है। 
​किसानों की आय और आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा गया कि एक बीघे में किसान बमुश्किल 20,000 रुपये कमाता है, और यदि मुआवजा केवल 200 रुपये मिलेगा तो वह अगली फसल कैसे पैदा करेगा, अपने बच्चों को क्या खिलाएगा और खुद क्या खाएगा? जनपद और प्रदेश स्तर की इन तमाम गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। इस महापंचायत में भारी जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बैठक में जिला संरक्षक राजू सिंह,
​जिला संगठन मंत्री मोहन सिंह
​शैलेश सिंह (पप्पू सिंह), प्रदेश उपाध्यक्ष ​विजय सिंह जरौली, तहसील अध्यक्ष सदर ​विजय सिंह चौहान, खागा तहसील अध्यक्ष ​फौजिया बानो, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
​शिवप्रकाश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष असोथर ​विजयशंकर अवस्थी, संरक्षक तहसील सदर ​अमित तिवारी
​शिवानन्द पाण्डेय ​आशीष त्रिपाठी,​हरिसुमरन सिंह,
​दिनेश प्रजापति, ​विवेक शुक्ला सहित​समस्त किसान मौजूद रहे।

👁 21.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल ने आगामी सत्र के लिए ‘जोश छात्रवृत्ति कार्यक्रम’ का किया शुभारंभ

फतेहपुर। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2027–28 के लिए ‘*जोश जयपुरिया...

More like this