Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में 65 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, कई वार्डों को...

फतेहपुर में 65 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, कई वार्डों को मिली नई सौगात

Published on

फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 65 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों के तहत नसीपीर, अस्ती, आवास विकास और चौधराना क्षेत्रों में तीन सीसी मार्गों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण और पीलू तले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर के अन्य वार्डों में भी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने शहर के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, अखिलेश, विवेक, शादाब, दीपक मौर्य सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

👁 56.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दूध लेकर निकला युवक लापता, नाले में मिली बाइक से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: आदर्श तिवारी, फतेहपुर फतेहपुर जिले के हथगांव क्षेत्र में एक युवक के रहस्यमय तरीके...

असोथर में मोरंग लदा ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक गंभीरतेज रोशनी और आंधी से बिगड़ा संतुलन, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया...

रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य, असोथर (फतेहपुर) फतेहपुर जनपद के असोथर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

सड़क पर अचानक गाय आने से अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

फतेहपुर। जनपद के मलवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवरपुर रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा...

More like this