Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ECHS पॉलीक्लिनिक भवन निर्माण पर विवाद, भूमि आवंटन को लेकर...

फतेहपुर में ECHS पॉलीक्लिनिक भवन निर्माण पर विवाद, भूमि आवंटन को लेकर उठा सवाल

Published on


फतेहपुर। पूर्व सैनिकों उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी के साथ नगर पालिका परिषद फतेहपुर की राजस्व टीम के साथ मिलकर निर्माणाधीन सैनिक अस्पताल ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह, गंगाराम एवं नगर पालिका के भूमि निरीक्षक भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद फतेहपुर से विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि नगर पालिका की टीम ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जहां पॉलीक्लिनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, वह गाटा संख्या 620/2 में स्थित है, जबकि इस भूमि का आवंटन पॉलीक्लिनिक भवन के नाम पर नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक भवन के लिए निर्धारित भूमि गाटा संख्या 602/1 पर है। इस संदर्भ में नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा न्यायालय कलेक्टर फतेहपुर में मुकदमा संख्या 1101 सन 2022, दिनांक 7 अप्रैल 2022 को सैनिक अस्पताल ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक फतेहपुर के विरुद्ध धारा 30(2) उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अंतर्गत दायर किया गया है। यह मुकदमा सैनिक अस्पताल के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दर्ज है।

अध्यक्ष तिवारी ने आरोप लगाया कि बार-बार नोटिस एवं बुलावे के बावजूद पॉलीक्लिनिक भवन के अधिकारी न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक दस्तावेजों को दरकिनार करते हुए कथित रूप से बिना नगर पालिका की स्वीकृति के भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

नगर पालिका टीम ने भी आश्चर्य जताया कि बिना विधिवत भूमि आवंटन एवं स्वीकृति के किस आधार पर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि समिति सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां लेकर मुकदमे में पूर्व सैनिकों की ओर से पक्षकार बनने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर उच्च न्यायालय में शिकायत की जाएगी और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उन्होंने इसे सेना, सेना के धन और पूर्व सैनिकों के हितों के साथ गंभीर अन्याय बताते हुए कहा कि इस प्रकरण में दोषियों को दंड दिलाने के लिए हर स्तर पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, हीरालाल यादव तथा सुनीता यादव भी उपस्थित रहे।

👁 25.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]