Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: विकास कार्य की जांच के दौरान गांव में भिड़े दो पक्ष......

फतेहपुर: विकास कार्य की जांच के दौरान गांव में भिड़े दो पक्ष… बवाल के बाद एसपी का एक्शन, एसओ सस्पेंड,28 पर एफआईआर 6 अरेस्ट सरिया लाठी डंडे बरामद।

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को विकास कार्यों में धंधली की जांच करने टीम पहुंची थी। इस दौरान प्रधान और शिकायतकर्ता पक्षों के बीच बवाल हो गया। बवाल के दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से नामजद और अज्ञात समेत 28 लोगों पर केस दर्ज किया है। जब कि 15-16 अज्ञात में है।  वहीं पुलिस की मौजूदगी में बवाल होने पर एसपी ने असोथर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी को लापरवाही बरतने का जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर थाने की कमान जहानाबाद में तैनात थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर को सौंपी है। वहीं, उनके स्थान पर एसपी पीआरओ रहे मनीष कुमार को जहानाबाद का थाना इंचार्ज बनाया गया है।

जांच करने पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार, असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली को लेकर अशोक निगम उर्फ गुड्डू ने जिला प्रशासन से लेकर शासन तक मामले की शिकायत की थी। इस पर बुधवार को टीम गांव पहुंचकर जांच कर रही थी। इस दौरान वर्तमान प्रधान पति संतोष द्विवेदी और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस की मौजूदगी में घटना

बताया जा रहा है कि जांच स्थल से कुछ ही दूरी पर सरकंडी खास में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडे और धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। बवाल में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की मौजूदगी में हुए बवाल को देखते हुए एसपी अनूप कुमार सिंह ने असोथर थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने उनकी जगह पर जहानाबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर को एसओ की कमान सौंपी गई है। उधर, एसपी पीआरओ रहे मनीष कुमार को जहानाबाद का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसआई की तहरीर पर केस

इस मामले में असोथर में तैनात एसआई प्रदीप शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष से अशोक निगम, रोशन सिंह, आदर्श, सुनील तिवारी, मनोज शर्मा, विनोद तिवारी, अरुण निगम, नीरज तिवारी, इंद्रेश तिवारी, शुभम सिंह, हरतालिका दुबे व दूसरे पक्ष से संतोष द्विवेदी, राजू, अभय जोशी, चंदन, महेंद्र मौर्य, वीरकरन शर्मा, पप्पू, साहिल, नक्की, प्रकाश निषाद, बबलू, प्रियम, आदित्य, कुलदीप, राजेश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी एवं मयंक समेत 28 लोगों के अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। डीएसपी थरियांव वीर सिंह ने बताया कि विकास कार्यों की शिकायत की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

👁 52.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this