Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर: “संविधान की रक्षा ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि” – अजय...

फतेहपुर: “संविधान की रक्षा ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि” – अजय कुमार लल्लू बिंदकी के सहिली गांव में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ‘संविधान बचाओ संवाद’ व कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित

Published on

फतेहपुर, 14 अप्रैल 2026:
जनपद फतेहपुर के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के सहिली गांव स्थित कुशवाहा गेस्ट हाउस में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य ‘संविधान बचाओ संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वर्तमान समय में देश जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उनमें संविधान ही सबसे बड़ा रक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि संविधान के मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए ही समानता पर आधारित समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के आयोजक एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। वहीं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समाज को शिक्षित और संघर्षशील बनने का मार्ग दिखाया है, जिसे अपनाकर हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना होगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, मिसबाहुल हक, उदित अवस्थी, वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा जिला अध्यक्ष आकाश शुक्ला, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित कुमार वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में बिंदकी क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, कांग्रेस पदाधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

👁 118.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this