Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर:- सुजानपुर: ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के प्रयास से गाँव में ही...

फतेहपुर:- सुजानपुर: ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के प्रयास से गाँव में ही लगा SIR कैंप, सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर निस्तारण

Published on

फतेहपुर-जिले के ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत सुजानपुर ग्राम पंचायत के निवासियों को SIR (विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया) के तहत नाम, पते में त्रुटि और तार्किक विसंगतियों के संबंध में मिले नोटिसों ने जहाँ ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी थी, वहीं ग्राम प्रधान के प्रयासों से अब उन्हें बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अभाव में ग्रामीण परेशान थे और उन्हें इन विसंगतियों के सुधार के लिए गाँव से 11 किलोमीटर दूर ललौली जाना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या और भाग-दौड़ को देखते हुए सुजानपुर की कर्मठ ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर गाँव के ही प्राइमरी स्कूल में SIR कैंप का आयोजन करवाया।
अधिकारियों ने मौके पर किया सुधार
कैंप में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने शामिल होकर नोटिसों और आपत्तियों पर व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की। इस दौरान मतदाताओं के नाम, पते और अन्य तकनीकी त्रुटियों को मौके पर ही सुधारा गया। गाँव में ही यह सुविधा मिल जाने से बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से राहत मिली।
ग्राम प्रधान का संकल्प: कोई भी मतदाता न हो परेशान
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हेमलता पटेल का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि ललौली जाने में उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा था, लेकिन प्रधान की सूझबूझ से समस्या घर बैठे हल हो गई।
ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि पंचायत के किसी भी नागरिक को अपने लोकतांत्रिक अधिकार (वोट) के लिए भटकना न पड़े। हर मतदाता का विवरण सही हो और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं का लाभ आसानी से मिले, इसके लिए मैं और मेरी टीम सदैव तत्पर हैं।”
इस दौरान भारी संख्या में ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

👁 19.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, दो दिन में शुरू होगा नाली निर्माण-चेयरमैन

फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का...

फतेहपुर: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो गंभीर घायल

जानिकपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दोनों पक्षों की...

“युवाओं की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ” : हेमलता पटेल, पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर सरकार को घेरा

फतेहपुर -गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी और बहुआ ब्लॉक...

फतेहपुर: पत्रकार के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया की खुन्नस में चली थी गोली

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने पत्रकार शाहिद अली के घर पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना...

More like this