Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर स्विफ्ट लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर, दो बदमाशों के पैरों...

फतेहपुर स्विफ्ट लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर, दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, तीसरे को दौड़ा कर पकड़ा

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सप्ताह भर से फरार चल रहे पेशेवर 3 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है,वहीं तीसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्थे चढ़े दो बदमाश कानपुर के बताए जा रहे हैं। जबकि एक उन्नाव का रहने वाला है। इनके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई स्विफ्ट और घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार के साथ अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किया है।

टैक्सी ड्राइवर के साथ हुई घटना

फतेहपुर एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज के थाना हंडिया के आशेपुर सैदाबाद निवासी विकास कुमार टैक्सी ड्राइवर है। बीते 4 मई को प्रयागराज से बुकिंग में स्विफ्ट कार से सवारी लेकर फतेहपुर आया था। यहां से वापस लौटते समय जैसे ही विकास रात करीब पौने 11 बजे थरियांव थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर स्थित बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के सामने पहुंचा तभी पीछे से एक ब्रेजा कार ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद गाड़ी सवार तीन लोग कार लेकर भाग निकले थे। पीड़ित ने थरियांव थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के खुलासे के लिए एसपी ने थरियांव, हथगाम, सुल्तानपुर घोष और एसओजी समेत पुलिस की चार टीमों को लगाया था। इसके बाद से ही टीमें बदमाशों की सुराग में जुटी थीं।

कार को बेचने की थी कोशिश

एसपी ने बताया कि शनिवार की रात सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में नौबस्ता पुल से एक किलोमीटर पहले पुलिस की टीमें चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक महुआ के बाग में लूटी गई कार को बेचने के लिए बदमाशों के होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। यह देख बदमाश भागने लगे लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। अपने आप को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी वहीं तीसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर और उन्नाव के हैं शातिर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाशों में कानपुर के करन सिंह उर्फ पिंटू संदीप नगर व कृष्णा गुप्ता चिस्ती नगर थाना चकेरी हैं। वहीं घटना में शामिल तीसरा आरोपी उन्नाव के अमगेन थाना क्षेत्र का भौली गांव निवासी मनजीत है। आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए इन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।इनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार व घटना में इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी के साथ अवैध असलहे और कारतूस के अलावा पुलिस को 1300 रुपये कैश मिले हैं। गिरफ्तार किए गए इन सभी बदमाशों पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

👁 5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...

‘EVM से चुनाव होना बड़े शर्म की बात’, EC और केंद्र सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, बोले- बड़े प्रदर्शन का भी...

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन...

More like this

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...