Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफन हाउस का उद्घाटन, विधायक बोले— शिक्षा से ही समाज का विकास

फन हाउस का उद्घाटन, विधायक बोले— शिक्षा से ही समाज का विकास

Published on

फतेहपुर। जनपद के ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल, पक्का तालाब में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने विद्यालय में बनाए गए फन हाउस का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन वासिफ हुसैन, डायरेक्टर कृष्णा उप्पल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर किया गया।

उद्घाटन के बाद विधायक जाहिद बेग ने अपने संबोधन में कहा कि फन हाउस बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया बच्चों को न केवल मानसिक रूप से मजबूत बनाती है बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी बढ़ाती है।

उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है, जो सराहनीय है। विधायक ने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की असली नींव है और बेहतर शिक्षा से ही एक मजबूत व जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में सपा नेता आसिफ खान समेत कई गणमान्य लोग, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

👁 39K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में युवक पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में दबंग ने चाकू और कट्टे के बट से पीटा

फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव में एक युवक पर जानलेवा...

फतेहपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 16 अप्रैल तक अभियान जारी

फतेहपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर एक्शन शुरू...

फतेहपुर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ व हवन से गूंजा मंदिर परिसर

फतेहपुर, 2 अप्रैल। अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान में शहर के पटेल नगर...

More like this