Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफर्जी तरीके से मुकदमे में नाम जोड़ने का आरोप, नगर पालिका कर्मचारी...

फर्जी तरीके से मुकदमे में नाम जोड़ने का आरोप, नगर पालिका कर्मचारी ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहारसीसीटीवी फुटेज में घटना के समय घर पर होने का दावा, साजिशन फंसाने की कही बात

Published on

Fatehpur। जनपद फतेहपुर में एक सरकारी कर्मचारी ने खुद को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पनी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आफाक, जो नगर पालिका परिषद फतेहपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कोतवाली शहर में दर्ज मुकदमा संख्या 0078/2026 दिनांक 13 मार्च 2026 में कुछ लोगों ने व्यक्तिगत द्वेष, दुर्भावना और साजिश के तहत उनका नाम झूठे और बेबुनियाद तरीके से शामिल करा दिया है।

मोहम्मद आकिब का कहना है कि जिस समय घटना हुई, उस समय वह अपने घर पर मौजूद थे और इसका स्पष्ट प्रमाण सीसीटीवी फुटेज के रूप में उपलब्ध है। उनका दावा है कि इसके बावजूद उन्हें इस मामले में फंसाने का प्रयास किया गया है।

प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी हैं और हमेशा कानून का पालन करते हुए अपनी सेवाएं ईमानदारी और निष्ठा के साथ देते आए हैं। कुछ लोगों द्वारा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और सरकारी सेवा को प्रभावित करने की नीयत से इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है।

पीड़ित कर्मचारी ने एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि यदि जांच में उनका नाम झूठा और निराधार पाया जाता है तो उन्हें मुकदमे से मुक्त किया जाए, जिससे एक निर्दोष सरकारी कर्मचारी की प्रतिष्ठा और सेवा सुरक्षित रह सके।

👁 363.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- मत भूलना! यूपी में कानून का राज है

Om Prakash Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। राजभर ने सपा पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने और अपराधियों को शह देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता राज्य में फिर […]

‘हृदयहीन-अधर्मी है भाजपा सरकार’, अखिलेश यादव ने की सोनम वांगचुक से अपील कहा-अनशन तोड़ दें

Sonam Wangchuk Hunger Strike: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है। सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए सपा प्रमुख ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस दौरान अखिलेश […]

राम मंदिर चंदा मामले पर मंत्री नरेंद्र कश्यप का बड़ा बयान, Supreme Court के फैसले का सम्मान, SIT रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या में राम मंदिर चंदा गबन के कथित मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का रुख और अधिक स्पष्ट हो गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के हर फैसले का सम्मान करती है और न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी।  […]

वकील कृष्ण कन्हैया पाल कौन हैं? अखिलेश यादव पर टिप्पणी मामले में BJP सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का नोटिस

UP Politics: BJP सांसद निशिकांत दुबे को भेजे गए मानहानि नोटिस को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक दलों, उनके कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान से […]

More like this