Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफर्जी मुकदमा वापस न लिया तो करेंगे आत्मदाह: अभिनव - महिला आयोग...

फर्जी मुकदमा वापस न लिया तो करेंगे आत्मदाह: अभिनव – महिला आयोग की सदस्य व फर्जी पीएस पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

फतेहपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति व उनके फर्जी पीएस अरविंद भदौरिया के इशारे पर व्यापारियों पर फर्जी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जबकि सभी साक्ष्य वीडियो सहित उनके पास मौजूद हैं। यदि फर्जी मुकदमा वापस न लिया गया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और आत्मदाह तक करने के लिए विवश हो जाएंगे।
यह बात रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने कही। उन्होने कहा कि नौ सितंबर को संगठन के लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक पीड़ित गरीब व असहाय महिला के साथ डाक बंगले में उसकी मदद करने के लिए गए थे। सात अगस्त को डाक बंगले में जनसुनवाई हेतु दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की। उनके स्थान पर उनके सरकारी फर्जी पीएस अरविंद भदौरिया ने जबरन न्याय मांगने वाली महिला रजिया बेगम को डराया धमकाया। अपशब्दों का प्रयोग किया। उसे धमकी भी दी गई। जिसकी ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध है। इस मामले में फर्जी पीएस अरविंद भदौरिया संगठन के लोगों पर आग बबूला हो गए और अपशब्द बोलते हुए कहा कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे। व्यापार मंडल को देख लेंगे और सभी को जेल भिजवा देंगे। कोतवाली प्रभारी को बुलवाकर थाने में बंद करवा देंगे। राज्य महिला आयोग की सदस्य के इशारे पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव के अलावा जिला महामंत्री अमित शरन बाबी व इरशाद कादरी के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया जबकि स्वयं अरविंद भदौरिया एक क्रिमिनल हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ ललौली थाने व हरिहरगंज चैकी में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। एक अपराधी कैसे जनसुनवाई कर सकता है और सदस्य के साथ रहकर प्रशासनिक दबाव बना रहा है। श्री यादव ने कहा कि यह दोनों फतेहपुर जनपद के निवासी हैं तो इसे न्याय न मिलकर जनता को परेशानी ही मिलेगी। अगर इनका कार्य क्षेत्र बदला जाए नहीं यह लोग ऐसे ही कार्य करते रहेंगे। मांग किया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य व फर्जी पीएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जनपद के साथ-साथ लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन के लिए विवश हो जाएंगे और फिर भी न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह तक करेंगे। उन्होने मांग किया कि व्यापारियों को फर्जी मुकदमों से बरी किया जाए।

👁 13.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this