Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफिंगर चिप्स खाया, घर पहुंचते ही शुरू हुईं उल्टियां, फतेहपुर में एक...

फिंगर चिप्स खाया, घर पहुंचते ही शुरू हुईं उल्टियां, फतेहपुर में एक ही परिवार के 9 लोग अस्पताल में भर्ती

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक परिवार के जान पर बन आई। दरअसल, यहां शुक्रवार की शाम फिंगर चिप्स खाकर एक ही परिवार के 9 लोग बीमार हो गए। घटना से पूरे परिवार में जहां चीख-पुकार मच गई, तो वहीं ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घर लौटते समय ठेले से लिया था

जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना के मलांव गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह लोधी शुक्रवार की शाम परिवार की अमृता देवी, बड़की, ज्ञानमती, गायत्री, फूलदुलारी, सोनी, सुलोचना और मिथुन को साथ लेकर थाना क्षेत्र के ही अंबापुर गांव में रिश्तेदारी के एक निमंत्रण में गए थे। जहां से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे उपरोक्त लोग रामपुर थरियांव गांव के पास स्थित तिराहे पर पहुंचे और सड़क किनारे ठेले में लगी फास्ट फूड की दुकान से आलू का फिंगर खरीद कर खा लिया।

घर पहुंचते ही शुरू हुईं उल्टियां

इसके बाद गांव के लिए चल पड़े। बताया जा रहा है कि जैसे ही यह सभी लोग घर पहुंचे, तो एक-एक करके सभी को उल्टियां शुरू हुईं और हालत बिगड़ गई। एक साथ सभी की अचानक हालत बिगड़ती देख आस-पड़ोस के लोग आनन-फानन में सभी को थरियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने भर्ती कर सभी का इलाज शुरू किया।

फूड प्वाइजनिंग के शिकार

चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सौरभ जायसवाल ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से उल्टियां शुरू हुईं। सभी की हालत बिगड़ गई थी। सभी लोगों का इलाज जारी है। फिलहाल हालत में सुधार है।

👁 31.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विवाह के 15 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; शव रखकर परिजनों का हंगामा

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव में प्रेम विवाह के महज...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से 10 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

​फतेहपुर। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 446वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने देशभक्ति और प्रकृति पर सुनाईं रचनाएं

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

UP Election 2027: जदयू ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर मंथन शुरू

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जनता दल (यूनाइटेड) भी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। लखनऊ में आयोजित पार्टी की एक […]

More like this