Homeराज्यउत्तर प्रदेशबगावत से बहकावा या नई बिसात? वृंदावन से पार्टी गढ़ने का ऐलान,...

बगावत से बहकावा या नई बिसात? वृंदावन से पार्टी गढ़ने का ऐलान, विपक्ष की मुस्कान गायब

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

मथुरा -सत्ता के खिलाफ बगावत कर सुर्खियों में आए अलंकार ने अब वृंदावन की धरती से नई राजनीतिक पार्टी तैयार करने की घोषणा कर दी है। पार्टी लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन संगठन खड़ा करने की बात ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
बगावत के दिन विपक्ष ने इसे सत्ता के खिलाफ बड़ी दरार मानकर राहत की सांस ली थी। मगर अब हालात बदलते दिख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि अलंकार सचमुच नया संगठन खड़ा करने में सफल होते हैं तो यह सत्ता से ज्यादा विपक्ष के परंपरागत वोट बैंक में सेंध साबित हो सकता है। यानी जिस खुशी में पटाखे फूटे थे, अब वहीं सन्नाटा पसरता नजर आ रहा है।
वृंदावन से घोषणा को महज संयोग नहीं माना जा रहा। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक वाले इस क्षेत्र से संदेश देकर भावनात्मक राजनीति की जमीन तैयार करने का प्रयास साफ दिखता है। सवाल यह है कि यह जमीन जनाधार में बदलेगी या सिर्फ मंचीय घोषणाओं तक सीमित रह जाएगी?
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नई पार्टी बनाने की घोषणा करना आसान है, लेकिन बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करना असली परीक्षा होती है। संसाधन, कार्यकर्ता, स्पष्ट विचारधारा और मजबूत नेतृत्व—इन चार स्तंभों के बिना कोई भी राजनीतिक प्रयोग ज्यादा दूर नहीं चलता। प्रदेश में पहले भी कई चेहरे जोश के साथ उतरे, पर चुनावी रण में हवा निकल गई।
सत्ता पक्ष फिलहाल प्रतीक्षा की मुद्रा में है, लेकिन विपक्ष की रणनीति पर दबाव साफ दिख रहा है। यदि अलंकार क्षेत्रीय असंतोष, युवा नाराजगी और स्थानीय मुद्दों को धार देते हैं, तो चुनावी गणित उलझ सकता है।
अब नजर इस बात पर है कि यह घोषणा केवल दबाव की राजनीति है या सचमुच एक नए राजनीतिक अध्याय की प्रस्तावना। फिलहाल इतना तय है कि बगावत की चिंगारी ने सियासी बिसात पर नई चाल चल दी है—और कुछ चेहरों की मुस्कान सचमुच फीकी पड़ गई है।

👁 11.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में पत्रकार के घर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

फतेहपुर में देर रात एक स्थानीय पत्रकार के घर पर हुई फायरिंग की घटना...

घरेलू विवाद में पति को लगाई आग, झुलसकर हुई मौत; पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

फतेहपुर, 2 जुलाई 2026। जनपद फतेहपुर के थाना मलवा क्षेत्र के ग्राम तारापुर असवार...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व बोलेरो बरामद

फतेहपुर, 3 जुलाई 2026। जनपद फतेहपुर के थाना कल्यानपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस...

फतेहपुर: युवती के अपहरण का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस...

More like this