Homeराज्यउत्तर प्रदेशबरमतपुर मुद्दा-एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री निलंबित व तत्कालीन लेखपाल और कानूनगो पर भी...

बरमतपुर मुद्दा-एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री निलंबित व तत्कालीन लेखपाल और कानूनगो पर भी गिरी गाज,धारा 67 की रिपोर्ट देने वाले लेखपाल ने प्रशासन को किया गुमराह,FIR दर्ज कर रिकवरी की वन रही रणनीति।

Published on

फतेहपुर- जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में 16 जुलाई को दलित परिवार के घर बुलडोजर से गिराए गए मकानों के मामले में बड़ी कार्यवाई शुरू हो गयी है पूरे मामले में अनुसूचित जाति के 5 लोगों के घर घर गिराए गए थे गाटा संख्या 36 पर था बेदखली का आदेश, लेकिन गिरा दिए गए गाटा संख्या 52 के मकान
जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन लेखपाल अनुप सिंह निमंबित, कानूनगो आशिष पटेल पर कार्रवाई की संस्तुति, नायब तहसीलदार घूरे लाल भी हटाए गए
एसडीएम द्वारा निरीक्षण में चूक पाए जाने पर की गई निलंबन की कार्रवाई BJP नेताओं ने उठाई थी आवाज प्रशासन ने लिया संज्ञान अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई।

क्या था मामला।

फतेहपुर जिले की मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरमतपुर गांव में दलित परिवार के गिराए गए मकान के मामले में गुरुवार को फिर पीड़ित परिवार कलेक्ट्रट पहुँचे और न्याय की गुहार लगाई पूरे मामले में भले ही तूल पकड़ा हो और दलित परिवार को स्थापित किए जाने की कार्यवाही शुरू हुई हो लेकिन हकीकत पूरे मामले की कुछ अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है
साथ ही पूरे मामले में जिस लेखपाल ने धारा 67 के तहत कार्रवाई की उसके खिलाफ सरकारी तंत्र ने एक्शन ले लिया इस बहुचर्चित प्रकरण में धारा 67 के तहत कार्रवाई की रिपोर्ट देने वाला संबंधित लेखपाल भी कोई आम लेखपालों में नहीं है प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक सांसद का रिश्तेदार है और एक अधिकारी के इशारे पर उसे गांव भेजा गया था जबकि बरमदपुर गांव के हल्के के  लेखपाल को भी इस रिपोर्ट को भी उच्च अधिकारी दे सकते थे लेकिन हल्के के लेखपाल को भनक तक नही रही और उसके क्षेत्र में धारा 67 की कार्यवाई दूसरे लेखपाल की रिपोर्ट पर की  गई। सूत्रों का दावा है कि जब धारा 67 की रिपोर्ट के बाद 16 जुलाई को राजस्व की टीम ने दलित परिवार के मकान को गिरा दिया और राजस्व टीम की मनमानी साबित हुई तो इस मामले में तूल पकड़ लिया इतना ही नहीं बताते तो यहां तक इसी धारा 67 की कार्रवाई करने वाली लेखपाल ने ही बाकायदा जिले के जनप्रतिनिधियों को संपूर्ण दस्तावेज भी सौंप थे और यही से राजनीति की कहानी भी शुरू हो गई। जानकारी।

क्या होगा BJP नेता की डील का

सूत्रों का कहना है कि इस राजस्व कर्मचारी को बचाने के लिए भाजपा के ही एक दिक्कत नेता ने लाखों रुपए की डील की है यही वजह है कि अभी तक इस राजस्व कर्मचारी के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं हो रहा था लेकिन अब एक्शन हो जाने कब बाद डील का क्या होगा बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। चर्चा तो यहां तक है एक अधिकारी ने इस पूरी पत्रवाली को ही अपने पास रख लिया। निलंबित हुए लेखपाल को कुछ दिनों पूर्व  एक जिम्मेदार अधिकारी ने सस्पेंड किया था उसके बावजूद भी वह हाई कोर्ट पहुंचकर अपने सस्पेंशन आदेश को बहाल करवाया लाया था उसके बाद से उसकी राजस्व टीम के बीच तूती रही है साथ ही प्रदेश के सपा के सांसद का रिश्तेदार होने की वजह से अफसर से लेकर के राजनीतिक हल्को तक भी उसकी मजबूत पकड़ बनी है। सूत्रों का तो यहाँ तक दावा है कि शहर के एक बहुचर्चित हत्याकांड के मामले में भी इस लेखपाल का नाम उभर कर सामने आया था।

👁 44.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...