रिपोर्टर शशांक मिश्रा
फतेहपुर। शनिवार कों हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गाँव में बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित हुई जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहें। बताते चलें कि हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया, बैठक में भारी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर पार्टी का हाथ थामकर पद ग्रहण किया। बैठक का आयोजन इलाहबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट मोहम्मद मोनिस ने कराया था, आगामी जिला पंचायती के चुनाव की तैयारी में वार्ड नंबर 45 से बसपा पार्टी के टिकट की दावेदारी में जुटे हैं। जिसके संबंध में आज पार्टी में शामिल होने के लिए बैठक का आयोजित किया।
कार्यकर्ताओ की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल के कॉर्डिंनेटर सतीश जाटव शामिल हुए। जिन्होंने हाईकोर्ट के एडोवोकेट मोहम्मद मोनिस को पार्टी में शामिल कर शपथ ग्रहण कराया कि निष्पक्ष निःस्वार्थ सेवा भाव से पार्टी में लगन से सभी ग़रीब, दलित, मजबूर, असहाय लोगों की अवाज बनने का काम करेंगे।
पार्टी में शामिल होने वाले –
हाईकोर्ट एडवोकेट मोहम्मद मोनिस, सलामत उल्ला, मोहम्मद शकील ( जहाजी ), हामिद अली, मुकीम उद्दीन, सैफुल्ला, मोहम्मद इस्माइल, फैज उल्ला सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी का दामन थामा
इस मौके पर बसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष और हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष गुलशन कुमार गौतम विधानसभा प्रभारी सुनील गौतम,महेंद्र कुमार गौतम, विजय कुमार सैनी सहित मौजूद रहें।






