Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबाइक से गिरे दो युवक खेत में बंधी तार से टकराकर गंभीर...

बाइक से गिरे दो युवक खेत में बंधी तार से टकराकर गंभीर रूप से घायल — जिला अस्पताल रेफर।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव के ही दो युवक बाइक से असोथर जा रहे थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। खेत के बाड़े में बंधी लोहे की तार से टकराने पर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जरौली निवासी साहिल और करण बाइक से असोथर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क किनारे बने खेत में जा गिरे। खेत में बाड़ के लिए बंधी तार से टकराने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और घायलों को एंबुलेंस की मदद से असोथर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

👁 12.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this