Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरब्रह्मदेव मंदिर में सात दिवसीय मेले का भव्य आगाज, आस्था और परंपरा...

ब्रह्मदेव मंदिर में सात दिवसीय मेले का भव्य आगाज, आस्था और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम

Published on

नरसिंह मौर्य, असोथर (फतेहपुर)

असोथर कस्बे स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर में सोमवार से सात दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन मेले में श्रद्धा, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मेले की खास परंपरा के तहत सैकड़ों महिलाओं ने मंदिर परिसर में ही खीर, पूड़ी, सब्जी और रोट बनाकर भगवान ब्रह्मदेव को विधि-विधान से भोग अर्पित किया। इसके बाद प्रसाद वितरण कर परिवार सहित भोजन ग्रहण किया गया। बुजुर्ग महिलाओं ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर नवविवाहित महिलाओं के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुंडन और कर्ण छेदन जैसे धार्मिक संस्कार भी संपन्न कराए। वहीं कथा श्रवण कर लोगों ने धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

मेले में सजी दुकानों पर दिनभर रौनक देखने को मिली। लोगों ने कप-प्लेट, टोकरी, कंगन, चूड़ी, तवा, चिमटा, कढ़ाई, कांच के बर्तन, खिलौने और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं चाट के ठेलों पर पानीपुरी, चाट, बर्गर, चाउमीन और अन्य फिंगर फूड का आनंद लेते युवक-युवतियां नजर आए। गुल्लैया और जलेबी की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ रही।

मेला कमेटी ने आगंतुकों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शुक्रवार और शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कुल मिलाकर मेले के पहले दिन ने ही धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता की शानदार तस्वीर पेश कर दी।

👁 58.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this