फतेहपुर – ब्रुक इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से अश्व कल्याण परियोजना फतेहपुर अंतर्गत विकास खंड एराया खागा में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सी आर पी) ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 04 सामुदायिक समितियों के सी आर पी ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी ऐरायां अशोक कुमार द्वारा समूह मजबूतीकरण एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। श्रम विभाग के सुनील कुमार जी ने लेबर कार्ड से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसी मौके पर परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार द्वारा सी आर पी की क्या जिम्मेदारी होती है यह चार्ट के माध्यम से बताया गया और हम अपने पशु को स्वस्थ्य पशु कैसे रखे एवं रखरखाव पर विस्तार पूर्वक बताया गया। जिसमें पशु को संतुलित पशु आहार नियमित खिलाने पर जानकारी दी और पशु की नियमित साफ़ सफाई पर व पशु के सही साज पर जानकारी दी गई। इस मौके पर उषा अवस्थी FA एवं नंद किशोर एवं ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे।
Trending Now
ब्रुक इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से अश्व कल्याण परियोजना फतेहपुर अंतर्गत विकास खंड एराया खागा में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सी आर पी) ट्रेनिंग का आयोजन किया गया






