Homeराज्यउत्तर प्रदेशब्रेकिंग फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अलीरजा घायल

ब्रेकिंग फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अलीरजा घायल

Published on

फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाश अलीरजा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भाऊपुर मोड़ के पास कल्यानपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का कॉपर वायर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अलीरजा पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल कल्यानपुर पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

👁 45.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this