Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाजपा नेता के डेरे में लगी भीषण आग, पंपसेट व गृहस्थी का...

भाजपा नेता के डेरे में लगी भीषण आग, पंपसेट व गृहस्थी का सामान राख, 50 हरे पेड़ भी जले

Published on

असोथर/फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के वार्ड-15 महादेवन टोला कठौता रोड स्थित एपीएस विद्यालय के आगे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान के सूने डेरे में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे डेरे में रखा डीजल पंपसेट, सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पाइप, चारपाई, तख्त समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग की चपेट में आने से डेरे पर लगे करीब 50 हरे पेड़ भी जल गए। इनमें यूकेलिप्टस, आम, नीम, शरीफा और कटहल के पेड़ शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के समय डेरे पर कोई मौजूद नहीं था। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

भाजपा नेता प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि डेरे में खेती-बाड़ी और किसानी में उपयोग होने वाले कृषि यंत्र व अन्य सामान रखा हुआ था। आग लगने से लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

घटना की सूचना असोथर थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग के लेखपाल राहुल श्रीवास्तव और नरेश कुमार मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

👁 17.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल: मायावती-कांग्रेस समीकरण और अखिलेश का 403 सीटों पर फोकस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो...

हिजाब विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- स्कूलों में ड्रेस कोड जरूरी

बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में ड्रेस कोड...

असोथर में बेलगाम अवैध मिट्टी खनन, यमुना कछार के 5 गांवों में पर्यावरण पर संकट

रिपोर्ट-नर्सिंग मौर्य असोथर/फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी...

पुलिस संरक्षण में बेसंडी गांव में बिक रही अवैध शराब! वीडियो साक्ष्य होने का दावा, जांच के आदेश

रिपोर्ट नरसिंह मौर्य असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी गांव में अवैध शराब बिक्री का मामला...

More like this