Homeराज्यउत्तर प्रदेशभाजपा MLC का बेटा ट्रैफिक हवलदार पर भड़का, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी...

भाजपा MLC का बेटा ट्रैफिक हवलदार पर भड़का, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को हटाने की कहा था, MLC के बेटे ने कहा-चल हट, 55 साल के ट्रैफिक हवलदार को तभी तो इज्जत कर रहा हूं,

Published on

हाथरस में गाड़ी हटाने के लिए कहने पर अलीगढ़ से भाजपा MLC ऋषिपाल सिंह का बेटा चौधरी तपेश ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गया। सिपाही को बोला- चल हटा, भाग यहां से। कार पर विधायक लिखा हुआ था। भाजपा का झंडा लगा था। अंदर एक गनर भी मौजूद था।

MLC का बेटा ने बदसलूकी कर सिपाही भड़क गया। किसी ने वीडियो बनाते हुए बोला- आप रोड पर जाम लगा रहे हो, ऊपर उसे बदतमीजी कर रहे हो। ट्रैफिक हवलदार ने कहा पिता का नाम बदनाम कर रहे हो। मैं आपसे दो गुना पढ़ा-लिखा हूं। पर सलीका जानता हूं। युवक और सिपाही की नोक-झोंक से जुड़ा एक वायरल वीडियो भी सामने आया है। मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली चौराहे पर कल दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। एक स्कॉर्पियो (UP 81B 2324) कार आकर हाईवे पर सड़क किनारे अवैध रूप से रोक दी गई। चौराहे पर जाम लगने लगा तो मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही एसपी सिंह ने कार के लिए हटाने को कहा। कार पर विधायक लिखा हुआ था और भाजपा का झंडा लगा हुआ था।

ट्रैफिक सिपाही के टोकने पर कार में सवार युवक भड़क गया और सिपाही से बोला- चल हट, भाग यहां से। दोबारा कहने पर धमकाने लगा। गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर सिपाही और युवक के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई। सिपाही ने वीडियो बनाते हुए युवक की क्लास लगा दी। युवक की पहचान अलीगढ़ से भाजपा के विधान परिषद सदस्य (MLC) ऋषिपाल सिंह के बेटे चौधरी तपेश के रूप में हुई।

👁 24.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...