Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की बैठक में गरजे किसान, स्मार्ट मीटर...

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की बैठक में गरजे किसान, स्मार्ट मीटर व बिजली कटौती पर जताया आक्रोश

Published on

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह मंडासरायं की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्र मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें राजू सिंह (रज्जू भैया), जितेंद्र त्रिपाठी (जिला महामंत्री), अखिलेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही हंसराज यादव को जिला उपाध्यक्ष, राहुल सिंह तोमर को युवा तहसील अध्यक्ष तथा धर्मवीर सिंह, अमर और विकास तिवारी को भी संगठन में मनोनीत किया गया।

बैठक में किसानों और व्यापारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी जताई और सरकार के उदासीन रवैये पर सवाल उठाए। इसके साथ ही जिला अस्पताल में बिजली कटौती की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे मरीजों के इलाज में बाधा आ रही है और अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

किसानों ने मांग की कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रोस्टर बनाकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की गई, ताकि पशु-पक्षियों को राहत मिल सके।

सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद को लेकर भी किसानों ने असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का पूरा लाभ किसानों को मिले और पल्लेदारी व तसली कटौती जैसी समस्याओं को समाप्त किया जाए।

बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम आसरे यादव, महिला जिला अध्यक्ष रिंकी जायसवाल, मुशीर अहमद, गुड्डू यादव, शिवबाबू शर्मा, विजय सिंह चौहान, गीता, मीना सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 117K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this