Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा 27 दिसंबर को भाजपा नव मनोनीत जिलाध्यक्ष...

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा 27 दिसंबर को भाजपा नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का होगा स्वागत

Published on

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव जी का 27 दिसंबर को रज्जन गेस्ट हाउस आबूनगर में होगा स्वागत।
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक रज्जन गेस्ट हाउस आबूनगर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने की। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर की कमान एक प्रतिभाशाली एवं कर्मठशील अन्नू श्रीवास्तव जी को सौंपी है जिससे आने वाले दिनों में भाजपा जनपद में अपना गौरव बढ़ायेगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि अन्नू श्रीवास्तव जी के सम्मान समारोह को बहुत ही ऐतिहासिक रूप से किया जायेगा जिससे उनकी प्रतिभा का संदेश आम जनमानस में पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन के लोग अभी से संपर्क अभियान प्रारंभ कर दे जिससे स्वागत सम्मान समारोह में समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो सके। संचालन करते हुये महामंत्री साजन गुप्ता ने कहा कि 27 दिसंबर को रज्जन गेस्ट हाउस आबूनगर में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव जी का स्वागत समारोह शायं 5 बजे से प्रारंभ होगा। आने वाले अतिथियों का स्वागत ऐतिहासिक किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से मनीष गुप्ता, रज्जन गुप्ता, अजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, संदीप गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सुशील गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, सौनक गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

👁 31.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this