Homeराज्यभारतीय परिधान का विदेशी महिलाओं में क्रेज, ताज सुरक्षा की महिला आरक्षी...

भारतीय परिधान का विदेशी महिलाओं में क्रेज, ताज सुरक्षा की महिला आरक्षी बनी मददगार लोग देख कर रह गए दंग

Published on

भारतीय परिधान को विदेश में खूब सराहा जा रहा है भारतीय परंपरा के अनुसार साड़ी पहनने वाली महिलाओं को देखकर विदेशी महिलाएं भी खूब प्रभावित हो रही है भारत में इटली की महिलाओं ने पहले साड़ी पहनी फिर जब उन्हें साड़ी पहनने का सलीका समझ में नहीं आया तो एक महिला आरक्षी ने उनकी मदद की जिससे वह बेहद खुश नजर आई। मामला यूपी के आगरा में ताजमहल देखने आईं इटली की महिला पर्यटकों में भारतीय संस्कृति और खासकर साड़ी के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंची इन महिलाओं में कई ने पारंपरिक भारतीय साड़ियां पहनी हुई थीं। हालांकि, साड़ी पहनने का सही तरीका न आने की वजह से कुछ महिलाओं की साड़ियां खुल गईं, जिससे वे काफी असहज महसूस कर रही थीं। और परेशान होने लगी तभी
विदेशी महिलाओं को परेशान देखकर ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आईं। क्विक रिस्पांस टीम में तैनात लक्ष्मी देवी ने न सिर्फ उन्हें सही ढंग से साड़ी पहनने में मदद की, बल्कि उन्हें भारतीय परिधान की खूबसूरती से भी रूबरू कराया।
आगरा पुलिस की इस दरियादिली से इटली की महिलाएं बहुत खुश हुई  इस सहयोग के दृश्य को कई पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और आगरा पुलिस की प्रशंसा की।

👁 15K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर को मिला नया कप्तान: जानिए कौन हैं IPS अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर और CA की नौकरी छोड़ पहन ली खाकी

फतेहपुर: जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी Abhimanyu Manglik के हाथों में आ...

गनर पाने के लिए भाजपा नेता की कथित साजिश! झूठी लूट की तहरीर देकर रचा प्लान,अपने ही गुर्गो से सदर कोतवाली में दर्ज कराई...

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े एक भाजपा नेता पर सरकारी गनर...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे ऐलई गांव में शॉर्ट सर्किट...

More like this