HomeUncategorizedमणिकर्णिका से कुंभ तक उठा मुद्दा,फतेहपुर में कांग्रेस का हुआ जोरदार प्रदर्शन

मणिकर्णिका से कुंभ तक उठा मुद्दा,फतेहपुर में कांग्रेस का हुआ जोरदार प्रदर्शन

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की है। कांग्रेसियों ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है।इतना ही नहीं, कांग्रेसियों ने प्रयागराज कुंभ में शंकराचार्य की पालकी रोके जाने के मामले को भी उठाया और इसे सनातन परंपराओं का अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मामलों में जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

👁 17.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this