Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमनचले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत...

मनचले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई कार्रवाई

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

मिशन शक्ति अभियान के तहत असोथर थाना पुलिस ने अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार रविवार 28 सितंबर को पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह व क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकुश यादव व महिला कांस्टेबल कंचन पाठक, कांस्टेबल मनोज वर्मा के साथ अपराध रोकथाम, दुर्गा पंडालों और मिशन शक्ति फेस 5 अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमण कर रह था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के कठौता पुलिया के पहले काशी गेस्ट हाउस असोथर के पास कुछ युवक-युवतियां खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक युवक वहां खड़ी लड़कियों पर सीटी बजाकर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस ने मौके पर ही युवक को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिमन्यु उम्र 24 वर्ष पुत्र किशन निवासी हाजीपुर गंग थाना हुसैनगंज बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती स्वीकार कर ली है। असोथर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 296(ख) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर सतत कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

👁 14K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this