यूपी के महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से 7 वीं बार के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। माना जा रहा है कि वह निर्विरोध उत्तर प्रदेश के पार्टी के अध्यक्ष चुने जाएंगे। वही पंकज चौधरी की नामांकन के बाद से महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में भारी खुशी की लहर दौड़ गई। लोग जगह-जगह ढोल नगाड़ों पर नाचने गाने के साथ एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पटाखे फोड़ अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंकज चौधरी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाले नेता हैं उनके प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने से संगठन जहां और मजबूत होगा। वहीं आने वाले आगामी चुनावों में प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
Trending Now
महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के बाद महाराजगंज में जश्न का माहौल कार्यकर्ता पटाखे फोड़ एक दूसरे को खिला रहे हैं मिठाइयां






