Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहाराणा सांगा संकल्प दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य गौरव यात्रा

महाराणा सांगा संकल्प दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य गौरव यात्रा

Published on

फतेहपुर। मेवाड़ के महान योद्धा और अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा सांगा की पावन स्मृति में जनपद फतेहपुर में ‘संकल्प दिवस समारोह’ एवं भव्य ‘गौरव यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस, शाह बांदा सागर रोड से हुई। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे भव्य गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शाह से 52 इमली तक निकाली गई। यात्रा के दौरान “महाराणा सांगा अमर रहें” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से विशाल भोज प्रसाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ एवं संयोजक पत्रकार आशीष सिंह चंदेल की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के संरक्षक विष्णु सिंह भदौरिया रहे। इसके अलावा धीरेन्द्र सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान शाह शशिभूषण सिंह उर्फ सुशील सिंह चंदेल, सुनील सिंह चंदेल, राहुल सिंह (बहुआ), मनीष गुप्ता, हर्षित, नमन सिंह, आशीष सिंह, अंकित पाल, सुनील, रिशु सिंह (बहुआ), मोनू सिंह एवं अखिलेश भैया सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

मुख्य वक्ताओं में वीरेंद्र पांडे (विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष), अनिल शुक्ला, नागेश सिंह, सुशील सिंह, राघवेंद्र सिंह और हेमंत जी ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त हिन्दू समाज एवं अ.क्ष. महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का मजबूत संदेश दिया।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

👁 71K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ बन रहा देश की पहली एआई सिटी: सीएम योगी बोले-अब यूपी बीमार नहीं, टॉप-3 इकोनॉमी में शुमार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित TechSangam-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

राहुल गांधी पर भरोसे का नारा, 200 सीटों की हुंकार! यूपी में कांग्रेस के होर्डिंग से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के नए होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए...

चलो दिल्ली जनादेश के विरुद्ध नहीं वोट सुरक्षा हेतु लोकतांत्रिक जवाबदेही का अहिंसात्मक हस्तक्षेप है – मिस्बाहुल हक़

फतेहपुर - असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस केकेसी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने...

More like this

लखनऊ बन रहा देश की पहली एआई सिटी: सीएम योगी बोले-अब यूपी बीमार नहीं, टॉप-3 इकोनॉमी में शुमार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित TechSangam-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

राहुल गांधी पर भरोसे का नारा, 200 सीटों की हुंकार! यूपी में कांग्रेस के होर्डिंग से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के नए होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए...